Tuesday, August, 18,2026

लॉटरी से बदली सियासी बिसात नेताओं ने बदल दी चुनावी राह

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराई। इससे 150 वार्डो की आरक्षण लॉटरी के साथ चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई।
आरक्षण तय होते ही भाजपा और कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। परिसीमन से बदले वार्ड और अब आरक्षण की नई स्थिति ने कई पुराने पार्षदों का सियासी गणित बदल दिया है. जबकि नए चेहरों के लिए भी मैदान खुल गया है।

अब दोनों दलों के सामने पुराने चेहरों, संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और युवा दावेदारों के बीच संतुलन साधने की चुनौती है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 20 एससी, 6 एसटी और 30 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। शेष 94 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में हैं, लेकिन इनमें 31 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। इस तरह 63 वार्ड पूरी तरह अनारक्षित रह गए। वहीं एससी महिला के 7, एसटी महिला के 2, ओबीसी महिला के 10 और सामान्य महिला के 31 वार्ड मिलाकर कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।

मेयर की कुर्सी ने बढ़ाई धड़कन

महापौर पद अनारक्षित रहने से स्थानीय राजनीति में बड़े चेहरों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। महापौर का चुनाव पार्षदों के माध्यम से होने के कारण इस बार पार्षदों के टिकट का महत्व और बढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बोर्ड में बहुमत हासिल करना प्राथमिकता होगी। ऐसे में वार्डवार मजबूत प्रत्याशी उतारना सीधे महापौर की सियासत से जुड़ गया है। लॉटरी के बाद कई चर्चित चेहरों को अपनी श्रेणी के मुताबिक फिर चुनावी मैदान में उतरने का अवसर मिला है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर वार्ड 47 सामान्य, कुसुम यादव वार्ड 112 सामान्य, उपमहापौर पुनीत कर्णावट वार्ड 76 सामान्य, नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी वार्ड 52 ओबीसी, रश्मि सैनी वार्ड 12 ओबीसी और हेमा सिंघानिया वार्ड 49 सामान्य श्रेणी में दावेदारी कर सकती हैं। निवर्तमान चेयरमैन अक्षत खूटेटा सहित अन्य नेताओं की संभावनाएं भी आरक्षण के बाद बनी हुई हैं।

वार्ड बदले तो ठिकाने भी बदलेंगे

आरक्षण का सबसे बड़ा असर उन नेताओं पर पड़ा है, जो लंबे समय से अपने मौजूदा वार्ड से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। वार्ड की श्रेणी बदलने से कई पूर्व पार्षदों और संभावित दावेदारों को दूसरे वार्ड से टिकट तलाशना पड़ सकता है। नए वार्ड में जनसंपर्क और संगठन के बीच स्वीकार्यता साबित करना उनके लिए चुनौती होगी। दूसरी ओर जिन दावेदारों के पक्ष में आरक्षण आया है, उन्होंने समर्थकों और पार्टी नेताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। स्थानीय पकड़, संगठन में सक्रियता, पिछले चुनाव का प्रदर्शन और व्यक्तिगत जनाधार टिकट की दौड़ में अहम कसौटी बन सकते हैं।

63 वार्डों में खुला मुकाबला

150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद 63 वार्ड ऐसे हैं, जो पूरी तरह अनारक्षित हैं। इन वाड़ों में महिला और पुरुष दोनों दावेदार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, इसलिए इन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय दावेदारों की नजर भी रहेगी। कई पुराने नेताओं के लिए ये वार्ड सुरक्षित राजनीतिक विकल्प बन सकते हैं।

जेन-जी चेहरों पर भी निगाह

इस बार भाजपा और कांग्रेस युवा तथा जेन-जी चेहरों को भी मौका देने की रणनीति बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय, स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर और युवाओं के बीच पकड़ रखने वाले दावेदार तेजी से उभर सकते हैं। पार्टियों के सामने अनुभवी नेताओं को साधने के साथ नई पीढ़ी को प्रतिनिधित्व देने का संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery