Monday, August, 17,2026

'2 साल बनाम पूर्ववर्ती कांग्रेस के 5 साल' के रिपोर्ट कार्ड पर मांगेगी वोट

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की आहट के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोर्चे पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई कोर टीम की बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में मंथन हुआ। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा भजनलाल सरकार के दो साल के काम काज और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल की तुलना होगा। बैठक के बाद राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि पंचायत और निकाय चुनावों के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। ये समितियां बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनावी प्रबंधन, समन्वय और संगठन को सक्रिय करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएगी। पार्टी चुनाव से पहले अपना संकल्प पत्र भी जारी करेगी, जिसके आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।

भाजपा संगठन से बूथ स्तर तक पूरी तरह मजबूत

प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने दावा किया कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक पूरी तरह मजबूत है और अब तक हुए उपचुनावों में पार्टी ने 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव स्थानीय जरूरतों और विकास पर आधारित होते हैं, इसलिए भाजपा जनता के सामने स्थानीय विकास का स्पष्ट रोड मैप रखेगी।

विकास बनाम कांग्रेस की कलह का एजेंडा

राठौड़ ने कहा कि भाजपा चुनाव में सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखेगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, रिफाइनरी परियोजना, यमुना जल समझौता, ईआरसीपी, पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था में सुधार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कांग्रेस में नेताओं की कुर्सी की लड़ाई, 'जलेबी रेस' चल रही

चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा राठीड़ ने कांग्रेस को आंतरिक कलह में उलझी पार्टी बताते हुए कहा कि वहां इस समय 'जलेबी रेस' चल रही है, जिसमें हर नेता दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जनता के मुद्दों और विकास की बजाय अपने राजनीतिक भविष्य और नेतृत्व की लड़ाई में व्यस्त हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में व्यक्तिगत
महत्वाकांक्षाएं इतनी बढ़ चुकी हैं कि पार्टी का संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई नेता दूसरे का राजनीतिक कद कम करने में लगा है तो कोई खुद आगे निकलने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करने की बजाय कांग्रेस के नेता केवल बयानबाजी और आंतरिक खींचतान में लगे हुए हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने संसद परिसर में विपक्ष के हालिया प्रदर्शन को लेकर भी कांग्रेस और विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। तिवाड़ी का आरोप था कि संसद परिसर में अलग-अलग वेशभूषा पहनकर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा और संवैधानिक सीमा होती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery