Monday, August, 17,2026

चंबल उफनी, खोखी बांध टूटा... मुकंदरा टनल डूबी

जयपुर: प्रदेश में बुधवार को मानसून ने जमकर कहर बरपाया। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कहीं बांध टूटने से खेत जलमग्न हो गए तो कहीं सड़कें दरिया बन गईं। दक्षिणी राजस्थान में लगातार बारिश के चलते नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक 227 मिमी बारिश चित्तौड़गढ़ के बस्सी में दर्ज की गई। सलूंबर के सेमारी में 185 मिमी, सलूंबर में 143, लसाड़िया में 133.5 और उदयपुर के झाड़ोल में 123 मिमी बारिश हुई। फलासिया और झल्लारा में 115-115 मिमी, जबकि सराड़ा, वेंजा और कोटड़ा में 110-110 मिमी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर, करौली, अजमेर और भीलवाड़ा के कई इलाकों में भी भारी बारिश हुई। रावतभाटा के देवपुरा पंचायत क्षेत्र में खोखी बांध के सात में से दो ब्लॉक टूट गए। बांध टूटने से 300 बीघा से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बांध पहले से क्षतिग्रस्त था और मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई थी। रात में बांध टूटने से फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।

एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार

कोटा के चेचट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मुकंदरा टनल में करीब एक फीट पानी भर गया। इसके चलते दोपहर एक बजे यातायात रोक दिया गया। मुंबई की ओर से आने वाले वाहनों को कोटा-झालावाड़ एनएच-52 की और डायवर्ट किया गया। दरा की नाल में दोनों तरफ करीब चार-चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उदयपुर में उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट पहुंच गया, जबकि इसकी भराव क्षमता 24 फीट है। जलस्तर बढ़ने पर दो गेट एक-एक फीट खोले गए। प्रशासन ने बेडच नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाने और रपट पार नहीं करने की चेतावनी दी है। बांसवाड़ा में बाजारों की सड़कें डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया। सवाईमाधोपुर और सलूंबर में भी कई इलाकों में जलभराव रहा।

त्रिवेणी का जलस्तर 3.68 मीटर

चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में बारिश के बाद त्रिवेणी नदी का पानी बीसलपुर की ओर बढ़ रहा है। बीगोद में त्रिवेणी का जलस्तर 3.68 मीटर दर्ज हुआ है। पानी करीब 24 घंटे में बीसलपुर पहुंच सकता है। 12 अगस्त रात 10 बजे बांध का गेज 313.68 आरएल मीटर रहा।

जलमग्न हुआ बालाजी मंदिर, प्रशासन अलर्ट

सवाईमाधोपुर के खंडार क्षेत्र में राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से बह रही चंबल नदी उफान पर है। कोटा संभाग और कैचमेंट एरिया में लगातार भारी बारिश के चलते झरेल पुलिया जलमग्न हो गई, जिससे कोटा और सवाईमाधोपुर जिलों के बीच संपर्क प्रभावित हुआ। अब आवाजाही वैकल्पिक रास्तों से हो रही है। नदी के बीच स्थित बालाजी मंदिर भी पूरी तरह पानी में डूब गया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए कोटा बैराज के पांच गेट खोले गए और करीब 80 हजार क्यूसेक पानी चंबल में छोड़े जाने की जानकारी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम नीतू करोल के निर्देशन में टीमें सक्रिय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery