Tuesday, August, 18,2026

₹17 करोड़ की नशीली दवाओ की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार

हनुमानगढ़: नशे के अवैध कारोवार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ रुपए कीमत की नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ला स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर 4 लाख 12 हजार 332 टैबलेट कैप्सूल जब्त किए। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक वाहन भी जब्त किया गया है।

गुप्त सूचना पर गोदाम में दबिश

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर डीएसटी को नशीली दवाओं की बड़ी खेप के गोदाम में रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सिंधी मोहल्ले में दबिश देकर गोदाम की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त दवाओं में 32 बुझेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेबालिन टैबलेट और 2,12,900 टपेटाडोल टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा आरजे 13 यूए 5211 नंबर का वाहन भी जब्त किया गया है।

जिला मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनप्रीत सिंह (37), विनोद कुमार (34) और पप्पू सिंह (35) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जिला मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नशीली और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई कर रहे थे।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब दवाओं की खेप के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। मामले में हनुमानगढ़ टाउन थाने में प्रकरण दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी लखवीर सिंह कर रहे हैं।

1.51 करोड़ के डोडा पोस्त की तस्करी, एक अरेस्ट

अजमेर। डीएसटी और गेगल थाना पुलिस ने कार्रवाई कर एक पिकअप से 1009.800 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह मोगिया (29), निवासी मोड़ी, नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त की है। आरोपी यह खेप मोड़ी से बीकानेर ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, डोडा-पोस्त को नींबू-संतरे के छिलकों से भरे कट्टों के नीचे छिपाया गया था। कुछ कट्टों पर 'श्री श्याम औषधि आयुर्वेदिक' लिखा मिला। आरोपी ने इसे आयुर्वेदिक औषधि के लिए ले जाना बताया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच पुष्कर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery