Sunday, November, 15,2026

कोटा संभाग की मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था की होगी समीक्षा

जयपुर: कोटा में प्रसूता प्रीति महावर की मौत के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार मातृ मृत्यु की प्रत्येक घटना को गंभीरता पोरता से लेती है। कार्यवाहक निदेशक आरसीएच डॉ. रोमेल सिंह को कोटा संभाग भेजकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रीति की मौत के चिकित्सकीय कारणों की जांच

अधिकारियों ने बताया कि प्रसव के बाद प्रीति की तबीयत बिगड़ गई थी। जांच में लिवर फंक्शन में गंभीर खराबी मिली। बाद में फुलमिनेंट हेपेटिक फेल्योर और मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम विकसित हुआ। विशेषज्ञों के उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हेपेटाइटिस-ए और ई की रिपोर्ट आना बाकी है।

छह माह में 11 प्रसूताओं की मौत

मई में पायल, ज्योति, पिंकी, प्रिया और शिरीन, अक्टूबर में रेशमा, रोशन बैरवा, शबनम बानो और रेशू भील तथा नवंबर में पुष्पा बैरवा और प्रीति महावर की मौत हुई। मंत्री ने कहा कि एएनएम, बीसीएमओ और सीएचओ को गर्भावस्था की निगरानी और रेफरल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अस्पतालों में रेफरल और एंबुलेंस व्यवस्था पर फोकस

कोटा संभाग के सभी जिलों में एंबुलेंस सेवाओं, अस्पतालों के समन्वय और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की समीक्षा होगी। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया, इलाज के दौरान मौत

झालावाड़। भालता थाना क्षेत्र में नाबालिग ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। किशोरी का उपचार जारी है। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए भालता थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उम्र की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery