Sunday, November, 15,2026

अवैध बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य दस्तयाब

अजमेर: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन के अभियान के तहत शुक्रवार को 28वीं कार्रवाई की। पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी मूल के पांच सदस्यीय परिवार को दस्तयाब किया है। इनमें 63 वर्षीय माजिद अली, उसकी 55 वर्षीय पत्नी फरजान खान और उनके दो पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ जिले में अब तक दस्तयाब किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या 66 हो गई है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में एएसपी हिमांशु जांगिड़ के मार्गदर्शन और दरगाह सीओ हर्षित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व सीआईडी जोन की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिरों से मिली सूचना, तकनीकी साधनों और अन्य जानकारियों के आधार पर परिवार की पहचान की।

पहचान व दस्तावेजों की जांच जारी

13 नवंबर को दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी जोन की टीम परिवार को थाने लेकर आई। परिवार के सदस्यों की पहचान और अन्य तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में सीओ हर्षित शर्मा, दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी, सीआईडी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। कांस्टेबल मुकेश, नाथूराम और सुमेर सिंह का विशेष योगदान रहा।

दरगाह क्षेत्र में कई जगह तलाश

पुलिस टीम ने दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा, झालरा और लाखन कोटड़ी सहित कई क्षेत्रों में जांच की। इसी दौरान परिवार को दस्तयाब किया गया। परिवार के मुखिया ने अपनी पहचान माजिद अली पुत्र उनाब अली, निवासी जोहरी मोहल्ला मोहम्मदपु, जिला ढाका, बांग्लादेश के रूप में बताई।

2007 में प. बंगाल के हिली बॉर्डर से भारत आने का दावा

प्रारंभिक पूछताछ में माजिद अली ने बताया कि वर्ष 2006 में उसका निकाह बांग्लादेश निवासी फरजान खान से हुआ था। वर्ष 2007 में वह पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल के हिली बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ। इसके बाद दोनों ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और करीब दो साल तक वहां खानाबदोश के रूप में रहे। वर्ष 2009-10 में अजमेर दरगाह शरीफ क्षेत्र में आकर रहने लगे। माजिद ने अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आने की बात स्वीकार की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery